भरतपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में करौली में रसद विभाग ने शुक्रवार को अरावली नगर क्षेत्र में अवैध रूप से गैस भरने के ठिकाने पर कार्रवाई करके 18 घरेलू गैस सिलेंडर, गैस भरने की मोटर, नापतोल के काटे सहित अन्य उपकरण बरामद किये। रसद विभाग के सूत्रों ने बताया कि एक ऑटो-टेंपो के माध्यम से अवैध रूप से गैस भरने का कार्य किये जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित