भरतपुर , दिसम्बर 19 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को भरतपुर के भुसावर में पंजाब नेशनल बैंक में बैंक के कृषि प्रबंधक और उसके रिश्तेदार को एक लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेेते गिरफ्तार किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की भरतपुर इकाई में शिकायत की कि भुसावर में पीएनबी की शाखा में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना के तहत उसने रिण के लिये आवेदन किया था। जिसे मंजूर करने की एवज में बैंक का कृषि प्रबंधक भगवत प्रसाद सैनी उससे एक लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
सूत्रों ने बताया कि इस पर ब्यूरो की भरतपुर इकाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में गठित दल ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर बैंक के बाहर भगवत प्रसाद सैनी और उसके रिश्तेदार सोमेन्द्र कुमार सैनी को परिवादी से एक लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इन रुपयों में एक लाख 130 हजार डमी नोट थे। सैनी से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित