भरतपुर , मार्च 18 -- रसोई गैस की किल्लत की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिये राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली की पत्नी गीता देवी ने डीग के गांव दिदावली में स्थानीय महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर आटा गूंथकर पारंपरिक चूल्हे पर रोटियां सेंकी।
श्री जूली के साथ डीग क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं पूजा पाठ के लिए साथ आई उनकी पत्नी गीता देवी के इस अनोखे अंदाज ने ग्रामीण महिलाओं का ध्यान भी आकर्षित किया। इस अवसर पर गीता देवी ने चूल्हे पर धीमी आंच में पकने के कारण उसके स्वाद और सौंधापन के महत्व को उजागर करते ग्रामीण महिलाओं के साथ अपने पुराने अनुभव भी साझा किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित