अलवर , मई 02 -- राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 15.39 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस उपाधीक्षक पिंटू कुमार ने शनिवार को बताया कि "ऑपरेशन एंटीवेनम" के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलावड़ा क्षेत्र में दबिश देकर नाजम उर्फ नाजिर को गिरफ्तार करके उससे 15.39 ग्राम स्मैक बरामद की। उसके खिलाफ नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित