भरतपुर , मार्च 25 -- राजस्थान में करौली में लांगरा थाना क्षेत्र के कहारपुरा बुगडार गांव में पुलिस ने अवैध रूप से नशीले पदार्थ गांजा उगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खेत से छह किलो गांजे के हरे-गीले पौधे बरामद किये हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मनीराम के खेत में गांजे के पौधे उगाये जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर खेत की तलाशी ली तो जगह-जगह गांजे के हरे पौधे मिले। उन्हें मौके पर उखाड़कर जब्त किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित