जयपुर , मार्च 26 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चौपट होने जाने का आरोप लगाया है।

श्री गहलोत ने गुरुवार को जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यह आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चौपट हो चुकी है। हाल में नदबई में भी एक हत्या हुई है। उनके पास तो सूची है, आख़िर और कितनी हत्याएं होगी,समझ में ही नहीं आता कि सरकार आखिर समझ क्यों नहीं पा रही है।

उन्होंने गत 21 मार्च को फलौदी में तीन नकाबपोश लोगों द्वारा गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर फरारहो जाने और अन्य घटनाओं के बारे में कहा कि एक ही महीने में पांच-सात हत्याएं हो चुकी हैं। ये हत्याएं डकैती और गुंडागर्दी के रूप में की गयीं। राजस्थान में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। आज गांवों में अत्याचार, अन्याय और उत्पीड़न की जो घटनाएं हो रही हैं, उनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कई मामलों की जानकारी बाहर तक पहुंच ही नहीं पाती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित