जयपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर जारी हैं और पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 10 से अधिक स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया और इस दौरान दो डिग्री सेल्सियस सबसे कम न्यूनतम तापमान के साथ करौली सबसे ठंडा स्थान रहा ।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने तथा इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होने की संभावना हैं। इसके अलावा आगामी पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने एवं इसके दो दिन बाद भरतपुर एवं जयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बरसात एवं बूंदाबांदी होने संभावना हैं।

राजधानी जयपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया जबकि राज्य के कुछ स्थानों पर सुबह हल्का एवं मध्यम कोहरा भी छाया रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित