बारां , फरवरी 18 -- राजस्थान में बारां जिले में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों, क्षतिग्रस्त मकानों एवं अन्य नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण बारां जिले के किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई, मकान भी क्षतिग्रस्त हुए थे, लेकिन अब तक बारां जिले की कई तहसीलों के कई गांवों के प्रभावित किसानों एवं नागरिकों को मुआवजा राशि नहीं मिली है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा जाकर उनसे मांग की गई है कि जिला-बारां की आठों तहसीलों के जिस-जिस गांव में किसान को अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है, ऐसे प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा राशि दिलवाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित