श्रीगंगानगर , मई 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में शनिवार को राजस्थान बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नवरंग चौधरी की आत्मा की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जवाहर नगर स्थित तहसील कार्यालय के निकट मुकेश ऑडिटोरियम में हुई इस सभा में श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों के अलावा राजस्थान के अन्य जिलों से और पंजाब और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में अधिवक्तागण और गणमान्य व्यक्ति पहुंचे।
गत सप्ताह सीकर से श्रीगंगानगर आती ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण 72 वर्षीय नवरंग चौधरी का निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सुरजाराम मील ने कहा कि नवरंग चौधरी की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए और नवीन निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में बनने वाली नई ई-लाइब्रेरी का नामकरण उनके नाम पर किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित