जयपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान में राजस्थान बार काउंसिल चुनाव-2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार मतदान 22 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 29 अप्रैल को की जाएगी।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर एक उच्चाधिकार समिति का गठन किया गया है। यह समिति कमेटी चुनाव की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित