भरतपुर , मार्च 31 -- राजस्थान में डीग जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को जिला विशेष दल (डीएसटी) और गो-तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश एवं कुख्यात गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया।
डीएसटी सूत्रों ने बताया कि कुख्यात गौ तस्कर सरपू मोटर साइकिल पर जा रहा था कि बलखंडी मंदिर के पीछे नहर के कच्चे रास्ते पर उसका पुलिस से सामना हो गया। इस पर दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक गोलीबारी हुई। गोलीबारी में सरपू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोंच लिया और डीग अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सरपू पहले भी पुलिस पर कई बार गोलीबारी कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित