जयपुर , जनवरी 25 -- राजस्थान में 28 जनवरी से शुरु होने वाले सोलहवीं विधानसभा के पंचम सत्र के लिए मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सत्र शुरु होने से एक दिन पहले अपराह्न तीन बजे विधानसभा भवन में यह बैठक होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष रफीक ख़ान, विधायक डॉ सुभाष गर्ग, मनोज कुमार, थावर चन्द भाग लेंगे।
श्री देवनानी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। इससे सदन की कार्यवाही में सभी दलों की सहभागिता सुनिश्चित होती है और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा का मार्ग प्रशस्त होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित