, March 20 -- नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राजमार्गों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए एआई संचालित डैशकैम निगरानी प्रणाली शुरु करेगा और इसके लिए मार्ग गश्ती वाहनों पर विशेष डैशबोर्ड कैमरे लगाए जाएंगे।

आधिकारिक सूचना के अनुसार देशभर के 40 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों के संचालन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई-संचालित डैशकैम एनालिटिक्स सर्विसेज का उपयोग कर राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए उच्च-तकनीकी, डेटा-आधारित संचालन एवं रखरखाव को बढ़ावा दिया जाएगा।

परियोजना के तहत वीडियो डेटा का उपयोग करके दूरस्थ ट्रैकिंग और सड़क स्थिति के आकलन को बेहतर बनाने के लिए गश्ती वाहनों पर विशेष डैशबोर्ड कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिए 30 से अधिक प्रकार के दोषों और अनियमितताओं की स्वचालित पहचान के लिए उन्नत एआई या एमएल प्रशिक्षित मॉडल तैनात किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित