, April 17 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की हर महिला यह देख रही है कि कौन उनके अधिकारों के लिए खड़ा है और कौन अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण उनके रास्ते में बाधा बन रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का असली चेहरा अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। नारी सम्मान की बातें करना और संसद में उसके खिलाफ खड़ा होना, यह उनकी दोहरी राजनीति का सबसे बड़ा प्रमाण है। श्री सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,जब पूरा देश इस गंभीर और ऐतिहासिक विषय पर चर्चा कर रहा था, तब राहुल गांधी का इस पर मजाक करना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति उनकी सोच और संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।उन्होंने कहा कि आज की भारतीय महिलाएं केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व नहीं चाहतीं, बल्कि वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार हैं।यह समय की मांग है कि महिलाओं को उनका उचित अधिकार मिले और जो दल इसे जितनी जल्दी समझेंगे, वही जनता के बीच टिक पाएंगे।

भाजपा नेता श्री सरावगी ने कहा,इस अधिनियम में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का स्पष्ट प्रावधान था। इसके बावजूद विपक्ष का विरोध यह दर्शाता है कि वे नारी शक्ति के सशक्तिकरण से असहज हैं और उन्हें आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते।

श्री सरावगी ने कहा कि देश की नारी शक्ति अब सब समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित