, March 16 -- श्री चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि वे पांच बार विधायक और बिहार में राजग सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे हैं। बिहार के विकास में उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। वे हमेशा जनता के सरोकार की राजनीति करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा के बाद अब वे उच्च सदन राज्यसभा की गरिमा को और बढ़ायेंगे।

श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने बिहार के विकास को नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने वर्ष 2005 से पहले के जंगलराज वाले बिहार को अपने दूरदर्शी नेतृत्व से तेजी से विकास करने वाली राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता है। उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। श्री नीतीश कुमार के लंबे संसदीय अनुभव का लाभ अब राज्यसभा को भी मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सामाजिक न्याय के पुरोधा स्व. कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पुनः राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा कि इनके राजनीतिक अनुभव का लाभ राज्यसभा को मिलता रहेगा। उन्होंने शिवेश राम के राज्यसभा सदस्य बनने पर भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के ध्येय पर राजनीति करती है। शिवेश राम का राज्यसभा के लिए चुना जाना इसका जीवंत उदाहरण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित