, March 10 -- उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाबद्ध विकास और मजबूत नेतृत्व के कारण आज राज्य के हर गांव और प्रखंड में सड़क, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का मजबूत ढांचा तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि 1990 से 2005 के बीच बिहार में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिल पाई थी, जबकि 2005 से 2025 के बीच 57 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया गया है।उन्होंने कहा कि बिहार अब उद्योग हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, आईटी हब और नई औद्योगिक नीतियों से निवेश बढ़ेगा और युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
श्री चौधरी ने सुपौल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की जनता ने पांचों सीटों पर राजग को जीत दिलाकर विकास के प्रति अपना विश्वास जताया है।उन्होंने कहा कि मधेपुरा की भूमि प्रखर समाजवादी नेता बीपी मंडल की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने सामाजिक न्याय और आरक्षण की नींव को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग लागू होने के समय नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री थे।उन्होंने बताया कि 2005 में बिहार का बजट छह हजार करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर तीन लाख 21 हजार करोड़ रुपये हो गया है। मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी राजग सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजग सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने मधेपुरा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां चार में से तीन सीटों पर जीत दिलाकर जनता ने राजग का हाथ मजबूत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित