, Nov. 3 -- कांग्रेस महासचिव ने बिहार की गौरवशाली भूमिका की चर्चा करते हुये कहा कि "देश के विकास में बिहार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने लोगों को वोट देने की शक्ति दी है, इसलिए अपनी इस शक्ति को पहचानिए और गर्व कीजिए कि आप बिहार के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 65 लाख से ज्यादा लोगों के वोट काट दिए गए हैं, जिसका मतलब है कि इतने लोगों से उनके अधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने कहा, "वोट जनता को कई अधिकार देता है, और यदि यही वोट चला जाएगा तो जनता के पास कुछ नहीं बचेगा। वोट चोरी जनता के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है।"कांग्रेस सांसद ने कहा कि राजग सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां के युवा परीक्षा दे देकर थक गए हैं। यह सरकार पेपर करा लेती है, लेकिन नियुक्तियां नहीं होती है। इस सरकार में जब पेपर आते हैं लीक हो जाता है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) वाले लोग बार-बार इतिहास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज जो इतना विकास है वह कांग्रेस की देन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित