नयी दिल्ली , फरवरी 17 -- उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि देश में विभिन्न राजनीतिक दलों को बंधुत्व को बढ़ावा देकर आपसी सम्मान के आधार पर चुनाव लड़ने चाहिये।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची की पीठ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के हाल के भाषणों पर नौ लोगों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई के दौरान देश में राजनीतिक दलों के भाईचारे को बढ़ावा देने और आपसी सम्मान के साथ चुनाव लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की ऐसी बयानबाजी पर ध्यान देते हुए कहा कि ऐसा आचरण संवैधानिक मर्यादा के अनुकूल नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित