नैनीताल , मार्च 21 -- केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं।वह हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुषकर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और आने वाले चुनाव के लिये भाजपा की जीत का खाका खींचेंगे।
रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। हल्द्वानी में चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। मुख्यमंत्री के साथ ही उनकी केबिनेट हल्द्वानी में श्री सिंह के स्वागत के लिए पहुंची है।
पुलिस की ओर से आतंकवाद निरोधक दस्ता के साथ ही श्वान दस्ता और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वह एमबी इंटर काॅलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित