राजनांदगांव , फरवरी 16 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक सीआईटी बायपास एवं ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा मार्ग से भारी वाहनों का डायवर्सन लागू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित