राजनांदगांव , अप्रैल 04 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता आज हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 9.114 किलो गांजा बरामद किया गया है। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर, को मुखबिर से सूचना मिली कि जी.ई. रोड स्थित मुंदड़ा कुंज के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित