रायपुर , जनवरी 21 -- ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश में प्रभावी कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू की जा रही है और इसका औपचारिक क्रियान्वयन शीघ्र किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित