रांची , फरवरी 26 -- झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटक कर एक हाथी के रिहायशी इलाके में घुस गया।

भटक कर आया हाथी गली मोहल्ले में घूमने लगा। जिसे देख कर लोग दहशत में आ गए। स्थानीय द्वारा मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है. जिसके बाद जंगली हाथी को वापस जंगल में भेजने की कोशिश शुरू कर दी गई है।

शहर के व्यस्त इलाके हवाई नगर में अचानक एक विशालकाय हाथी को देखते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए। लोग घरों में छिप गए जबकि सड़कों से गुजर रहे लोग इधर उधर भागने लगेस्कूल जा रहे बच्चे डर गएस्थानीय लोगों ने बताया की सुबह करीब 7 बजे हाथी रांची के बोरियाकला इलाके में जंगल से निकलकर शहर में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने रास्ते में कुछ दुकानों को तोड़ा और वाहनों को धक्का दिया लेकिन किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची।

हाथी के शहर में आने की सूचना पर वन विभाग और रांची पुलिस तुरंत पहुंची। वन अधिकारियों ने हाथी को शांत कर शहर से बाहर निकालने का अभियान शुरू कर दिया है। सायरन बजा कर और पटाखे छोड़ कर हाथी को भीड़-भाड़ वाले इलाके से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया 'यह हाथी भटक गया था। हमलोग इसे सुरक्षित जंगल में वापस भेज रहे हैं'।

ज्ञातव्य हो कि 13 और 14 फरवरी को हाथियों के हमले से हजारीबाग जिले में ही 24 घंटे के अंदर 7 लोगों को मौत की घाट उतार दिया थाइसके बाद लातेहार जिले में 16 फरवरी को हाथी का झुंड मलगाड़ी की चपेट में आ गया था। जिससे एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित