नयी दिल्ली , जनवरी 16 -- राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने से पिछले चार दिनों से भीषण शीत लहर का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन समीपवर्ती गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में जैसे-जैसे दिन बढ़ा, तेज़ धूप से आसमान साफ़ हो गया, जिससे दृश्यता बेहतर हुई और ठंड कम हुई। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित