रांची , मार्च 07 -- झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के निर्देशानुसार 13 मार्च को डिबडीह बाई पास रोड प्रदेश पार्टी कार्यकाल रांची में राजद राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित की गई है।
श्री यादव ने बताया कि बैठक के दौरान पार्टी संगठन की पंचायत स्तर पर मजबूती, प्रदेश/जिला स्तरीय आगामी रणनीतिक कार्यक्रम एवं अन्यान्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में मंत्री व सभी विधायक,पूर्व सांसद व पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी , राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रकोष्ठ एवं सभी जिला अध्यक्ष तथा महानगर अध्यक्ष सहित विशेष आमंत्रित सदस्यगण मौजूद रहेंगे।
भी श्री यादव ने कहा कि राजद की ओर से 14 मार्च को शाम 6 बजे पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी आयोजित किया गया है।
इस दौरान रोजेदार ,तमाम विधायकगण, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक सहित तमाम पार्टी पदाधिकारीगण एवं विशेष तौर पर आमंत्रित गणमान्य शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित