पटना , जनवरी 14 -- बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को माउंटेनमैन (पर्वत पुरुष ) स्व.दशरथ मांझी की जयंती मनाई।

राजद के राज्य कार्यालय में आज माउंटेनमैन स्व.दशरथ मांझी की जयंती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर स्व.दशरथ मांझी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करश्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंडल ने इस अवसर पर कहा कि माउंटेन मैन दशरथ मांझी ने जिस समर्पण और मेहनत से अकेले पहाड़ को काटकर सड़क का निर्माण किया, ये लोगों के लिए मिसाल बना। उन्होंने कहा कि यदि सच्ची लगन, मेहनत, समर्पण और कुछ करने का जज्बा हो तो बड़े से बड़े पहाड़ को भी काटकर मार्ग बनाया जा सकता है, यह दशरथ मांझी ने सिद्ध किया। उन्होंने 22 वर्षों के अथक मेहनत और परिश्रम के बाद पहाड़ काटकर अपने प्रेम और समर्पण को मजबूती प्रदान की।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश महासचिव श्रीमती मुकुंद सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दशरथ मांझी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित