उज्जैन , जनवरी 29 -- मध्यप्रदेश में गुजरात के राजकोट से आए दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिजनों सहित करीब 120 सदस्यों ने आज उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के पावन दर्शन किए। दर्शन के दौरान बच्चों और परिजनों में विशेष उत्साह और भावनात्मक आनंद देखने को मिला।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सूत्रों ने बताया कि राजकोट स्थित प्रयास पैरेंट एसोसिएशन की श्रीमती पूजा पटेल ने कहा कि सभी दिव्यांग बच्चों ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। यह आध्यात्मिक अनुभव उनके लिए अत्यंत भावुक, सुखद और प्रेरणादायी रहा। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा दिव्यांगजनों के लिए की गई सुगम और सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था की भी सराहना की। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने सभी दिव्यांग बच्चों का स्वागत एवं सत्कार किया और उन्हें विशेष सहयोग प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित