नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए), प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)और शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने बुधवार को इन नियुक्तियों को मंजूरी दी।

श्री अग्रवाल अभी एनआईए के विशेष महानिदेशक हैं। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी और वह सेवा निवृति के दिन 31 अगस्त 2028 या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे। वह हिमाचल प्रदेश के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित