नागपुर , दिसंबर 08 -- महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की महिला शाखा नेता गीता सुशील हिंगे (53) की रविवार देर रात गढ़चिरौली-नागपुर राजमार्ग पर पाचगांव के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, सुश्री हिंगे नागपुर में काम निपटाकर गढ़चिरौली जा रही थीं, तभी देर रात करीब साढ़े बारह बजे एक तेज रफ़्तार वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके पति, सुशील हिंगे, और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित