सूरत (गुजरात) , दिसंबर 22 -- तीसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2025 के सोमवार को खेले गये जोन ए और बी के मैचों में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब , सैल्यूट हॉकी , सेल हॉकी, आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी और एसजीपीसी हॉकी ने जीत दर्ज की।
आज यहां वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय हॉकी मैदान पर खेले गये पूल सी के मुकाबले में, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात -हॉकी अकादमी के खिलाफ 11-1 से जीत दर्ज की। वरिंदर सिंह ने (नौवें, 53वें, 54वें) और करण कुमार ने (22वें, 29वें, 38वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई, जबकि अर्जनदीप सिंह ने (सातवें, 60वें) और अर्शदीप सिंह ने (19वें, 34वें) मिनट में दो-दो गोल दागे। अंकित ने भी (14वें) मिनट में जीतने वाली टीम के लिए गोल किया। जबकि अल्फेश रजाकभाई मुसागरा ने (50वें) मिनट में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात हॉकी अकादमी के लिए एकमात्र गोल किया।
इसी पूल में, सैल्यूट हॉकी अकादमी ने चीमा हॉकी अकादमी के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की। सौरभ कुमार ने (21वें, 39वें, 40वें) मिनट में गोलकर अपनी टीम के लिए हैट्रिक बनाई। योगेंद्र सैनी ने (12वें), अरुण ने (14वें), सनी ने (49वें) और पंकज ने (56वें) मिनट में गोल किए, जबकि साहिबबाज सिंह ने (सातवें) मिनट में चीमा हॉकी अकादमी के लिए पहला गोल किया था।
पूल बी में, सेल हॉकी अकादमी ने एचएआर हॉकी अकादमी के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की। बिकाश कैथा ने (36वें), अरुण लकड़ा ने (40वें), और कप्तान दिनेश बारला ने (60वें) मिनट में जीतने वाली टीम के लिए गोल किए। जतिन ने (50वें) मिनट में एचएआर हॉकी एकेडमी के लिए एकमात्र गोल किया।
इसी पूल में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी ने भी मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी को 3-1 से हराया। अर्जुन ने (नौवें) मिनट में पहला गोल करके टीम को बढ़त दिलाई, जबकि कप्तान प्रशांत आइंद ने (27वें, 50वें) मिनट में दो गोल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित