जम्मू , अप्रैल 25 -- लेफ्टीनेंट जनरल राजन सहरावत ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबाजिलों में तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।

राइजिंग स्टार कोर के की विज्ञप्ति के अनुसार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) सहरावत ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों की तैयारियों का आकलन किया। जम्मू और सांबा जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित हैं, जहां सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता रखी जाती है। जीओसी ने सैनिकों की उच्च स्तर की तैयारियों, पेशेवर दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित