रांची , मार्च 10 -- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अचानक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों आज यहां बताया कि महिला ने अचानक हटिया से हावड़ा जा रही क्रिया योगा ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित