रांची , मार्च 25 -- झारखंड में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर (सीसीआई) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता के लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। इन लंबित बिलों की कुल राशि लगभग 8.70 लाख रुपये बताई जा रही है।

सीबीआई ने इस मामले में ट्रैप बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की पहली किस्त रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित