रांची , फरवरी 05 -- झारखंड के रांची के रातू थाना क्षेत्र के मुर्गू गांव के पास गुरुवार शाम करीब सड़क हादसे में एक युवक की ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और बाइक दोनों रांची से मांडर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। स्थानीय लोग तेज़ रफ़्तार वाहनों पर नियंत्रण और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित