रायपुर , मार्च 10 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गैस के नियमित स्टॉक की मॉनिटरिंग करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित