जौनपुर , मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रसोई गैस की सिलेंडर की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश मोदी सरकार के झूठे, जुमलों और नाकामियों की सजा झेल रहा है, हर तरफ अफरातफरी, भय और अविश्वास का माहौल खड़ा हो गया है। रसोई गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइनें और भारी भीड़ जमा हो रही है, एक तरफ सरकार झूठे दावे कर रही है कि गैस सिलेंडर सबको मिल रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण एजेंसियो पर भारी भीड़ लगी हुई है और लोगो के घरों में चूल्हे नहीं जल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित