भरतपुर , मार्च 22 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में रविवार को सम्पन्न हुई पहली राष्ट्रीय रणथंभौर फिजियो सम्मेलन-2026 में देशभर के फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए। फिजियोथेरेपी क्षेत्र के विशेषज्ञों को जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा के लिए आयोजित इस सम्मेलन में दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के करीब 200 अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट ने शिरकत की।
विशेष रूप से पेशेवर फिजियोथेरेपिस्ट के लिए आयोजित किये गये इस सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों में फिजियोथैरेपी सेवाओं की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही इस बात पर मंथन हुआ कि किस प्रकार आधुनिक तकनीकों और बेहतर संसाधनों के माध्यम से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक प्रभावी और सुलभ फिजियोथैरेपी सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित