भरतपुर , फरवरी 11 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग में बुधवार को बाघिन आरबीटी-2504 की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में खलबली मच गई।
इस बीच वन विभाग ने एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोककर। दुर्ग के नौलखा द्वार को करीब दो घण्टे के लिए बंद कर दिया। इसके बाद बाघिन के जंगल की ओर चले जाने के बाद दुर्ग में फिर से प्रवेश शुरू हो गया। इस दौरान दौरान रणथंभौर दुर्ग के प्रवेश बिंदु पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सैलानियों की भीड़ एकत्रित हो गई।
वन विभाग के सूत्रों न बताया कि वन विभाग के दल ने गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को दूर रखकर बाघिन का रास्ता साफ करवाया। बाद में वन विभाग की निगरानी में बाघिन फिर से अपने वन क्षेत्र में लौट गई।
सूत्रों ने बताया कि बाघिन पर पैनी नजर रखी गई थी। जिसके चलते किसी प्रकार घटना नहीं हुई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित