भरतपुर , अप्रैल 15 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभाैर में दुर्लभ वन्यजीव की श्रेणी में शुमार जंगली बिल्ली (एशियाई कैरेकल) की गिरती हुई संख्या के मद्देनजर बुधवार को जंगली बिल्ली संरक्षण परियोजना की शुरुआत की गई। इस अवसर पर 'राजस्थान में जंगली बिल्ली संरक्षण' विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुकुन्दरा हिल्स बाघ अभयारण्य और रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य जैसे क्षेत्रों में संरक्षण की चुनौतियों और सामुदायिक सहभागिता पर विचार-विमर्श किया गया।
सूत्रों ने बताया कि कार्यशाला में आवास क्षरण, क्षेत्रीय विखंडन और शिकार के कारण दुर्लभ एवं कम दिखाई देने वाली जंगली बिल्ली की संख्या में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके संरक्षण की जरूरत को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित