भरतपुर , मार्च 27 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में भ्रमण पर आई आयरलैंड निवासी एक विदेशी महिला पर्यटक की शुक्रवार को मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल रणथंभौर हेरिटेज हवेली में ठहरी महिला पर्यटक मरियम फ्रांसिस (40) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाकर आयरलैंड दूतावास को इसकी जानकारी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित