वाशिंगटन , मार्च 14 -- अमेरिका में रह रहे ईरान के पूर्व शाह के निर्वासित बेटे रजा पहलवी ने कहा है कि वह ईरान के मौजूदा शासन के पतन के बाद सत्ता संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सोशल मीडिया में जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से डॉ. सईद घासेमीनेजाद के निर्देशन में एक विशेष समिति काम कर रही है। इस समिति का कार्य संक्रमणकालीन शासन के लिए योग्य और अनुभवी विशेषज्ञों का चयन करना है। इसमें ईरान के भीतर और बाहर रहने वाले उन सक्षम स्त्री-पुरुषों को शामिल किया जा रहा है जो देश के पुनर्निर्माण और शासन के विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा कि 'ईरान प्रॉस्पेरिटी प्रोजेक्ट' के तहत एक विस्तृत योजना विकसित की जा रही है, ताकि सत्ता परिवर्तन के दौरान शासन व्यवस्था में कोई रुकावट न आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित