गुवाहाटी , अप्रैल 10 -- कप्तान रजत पाटीदार (63 ), विराट कोहली (32) ओर वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
आज यहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (शून्य) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 44 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में आर्चर ने पड़िक्कल (14) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। क्रुणाल पड्या (एक) और विराट कोहली को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली ने 16 गेंदों में सात चौकों की मदद से 32 रन बनाये। जितेश शर्मा (पांच) और टिम डेविड (13) को ब्रिजेश शर्मा ने आउट किया। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित