नयी दिल्ली , दिसम्बर 16 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा संपदा संगठन को विकसित भारत के लिए जरूरी प्रशासनिक लोकाचारों पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही का ज्वलंत उदाहरण बताया है। श्री सिंह ने मंगलवार को यहां रक्षा संपदा दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समय के साथ विकसित होने और एक जमीन से जुड़े संगठन की भूमिका में रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) की सराहना की। उन्होंने संगठन को एक व्यवस्थित दृष्टिकोण के माध्यम से नवाचार और निरंतर सुधार की स्थायी संस्कृति विकसित करके भविष्य की चुनौतियों के लिए और भी अधिक तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित