तिरुवनंतपुरम , दिसंबर 20 -- केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की अदालत ने शनिवार को मलयालम फिल्म निर्माता और पूर्व विधायक पी.टी. कुंजू मोहम्मद को उनके खिलाफ दर्ज यौन शोषण के एक मामले में अग्रिम जमानत दे दी है।

अदालत ने आरोपी को सात दिनों के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। जमानत की शर्तों में पूछताछ की आवश्यकताओं का पालन करना भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित