, Dec. 19 -- अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अभिभावक की तरह लोगों को सीख भी दी। उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहर चल रही है ऐसे ही सर्दी से बचिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और सहायक लोगों में कंबल वितरण करने के साथ रैन बसेरों की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहर में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। ऊनी वस्त्र पहनें। किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने जनप्रतिनिधि को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि फिर भी यदि ठंड लग जाती है तो चिकित्सकीय परामर्श लेने में देर न करें।
ओवरब्रिज के लोकार्पण समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी, जनकेंद्रित और विकासपरक विजन की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने बीमारू और माफिया प्रदेश को विकास के लिए नजीर पेश करने वाला प्रदेश बना दिया है। उनके नेतृत्व में यूपी में 45 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरा है। 15 लाख करोड़ रुपये का और निवेश धरातल पर उतरने को तैयार है। उन्होंने बिना भेदभाव नौ लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। डेढ़ लाख सरकारी नौकरी भी जल्द आने वाली है। सांसद ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में 2027 के चुनाव में सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी गोरखपुर में लगातार नागरिकों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ, धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित