लखनऊ , दिसंबर 4 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय नौसेना के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को 'भारतीय नौसेना दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

योगी ने एक्स पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में कहा है कि, " देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तत्पर, अपने अदम्य साहस, शौर्य और निष्ठा से राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले भारतीय नौसेना के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को 'भारतीय नौसेना दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"उन्होंने कहा " समुद्री सीमाओं के अडिग प्रहरी होने के साथ ही मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन और वैश्विक शांति स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाने वाली भारतीय नौसेना पर हमें गर्व है।जय हिंद।"गौरतलब है कि वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर किए गए दुस्साहसिक हमले, ऑपरेशन ट्राइडेंट की स्मृति में भारतीय नौसेना 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित