लखनऊ , जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन संगम में आस्था की डुबकी सभी श्रद्धालुओं के लिए शुभ-फलदायी सिद्ध हो और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। उन्होंने माँ गंगा से प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि प्रयागराज के संगम पर आज शुक्रवार सुबह माघ मेला में वसंत पंचमी स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। घने कोहरे और ठंड को मात देते हुए लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। आज 1-2 करोड़ और अगले चार दिनों में साढ़े तीन करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित