भरतपुर , दिसम्बर 17 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र के बालेर में यूरिया खाद आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किसान ग्राम सेवा सहकारी समिति बालेर के सामने एकत्रित हो गये इससे अफरा तफरी मच गई।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति बालेर में यूरिया खाद आने की जानकारी के बाद सेंकड़ों किसान खेतीबाड़ी का कामकाज छोड़ तड़के से ही ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर और उसके करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में इकट्ठा हो गये।
किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए बहरावंडा कला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को संभाला और एक आधार कार्ड पर प्रति किसान दो-दो यूरिया के कट्टे वितरित कराये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित