लखनऊ , अप्रैल 09 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) व पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी सूची के अनुसार, सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही से चंदौली, प्रेमचंद को उन्नाव से राज्य मानवाधिकार आयोग लखनऊ, तथा अभिषेक प्रताप अजय को कन्नौज से बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

इसके अलावा राजेन्द्र कुमार मिश्र को मेरठ से गोरखपुर पीएसी, राजेश कुमार श्रीवास्तव को सीतापुर से मेरठ, विवेक त्रिपाठी को आजमगढ़ से सीतापुर तथा पंकज कुमार श्रीवास्तव को बरेली से आजमगढ़ भेजा गया है। विजय द्विवेदी को बदायूं से प्रयागराज पीएसी और अभिषेक कुमार सिंह को लखनऊ से बदायूं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य तबादलों में शंकर प्रसाद को बुलंदशहर से मुरादाबाद पुलिस अकादमी, पियूष कान्त राय को आगरा से चित्रकूट, सत्यपाल सिंह को चित्रकूट से मुरादाबाद पीटीसी, आलोक प्रसाद को सीतापुर से कानपुर देहात और अरुण कुमार सिंह को फतेहगढ़ से यातायात निदेशालय लखनऊ भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित