प्रयागराज , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, यूपी टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी, जबकि परीक्षा जुलाई में होगी।

आयोग के उपसचिव संजय सिंह के स्तर से जारी आदेश के मुताबिक यूपी टीईटी के तहत प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर पूरा करना होगा, इसके बाद ही वे यूपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित